Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से 200 मीटर दूर बाग में लटका मिला शव:एटा के अलीगंज में युवक पर लगा था चोरी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

    4 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में शनिवार सुबह एक युवक का शव बिरियों के बाग में गमछे से फंदे पर लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सरवन पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है, जो नई बस्ती का निवासी था और बेरियां रखने का काम करता था। शनिवार को उसका शव बिरियों के बाग में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें भूरेलाल का फोन आया, जिसने सरवन के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरवन का शव देखा। अशोक कुमार के अनुसार, एक दिन पहले पड़ोसी युवक ने सरवन पर रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सरवन को अलीगढ़ में एक बाबा के पास भी ले जाया गया, जहां उस पर करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगा। परिजनों ने बताया कि सरवन इसी बात को लेकर काफी परेशान था। कोतवाली अलीगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि- घटना की जानकारी मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत से लखनऊ में रेस्टोरेंट और रेहड़ी-ठेले प्रभावित:एजेंसियों पर कतारें; कालाबाजारी पर यूपी में 24 FIR, 6 गिरफ्तार
    Next Article
    मैच से पहले फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं विराट कोहली:प्रियदर्शन बोले- थिएटर में फ्लॉप रही फिल्म को ओटीटी और टीवी से मिली नई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment