Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से 50 मीटर दूर पड़ा मिला महिला का शव:शाहजहांपुर के मदनापुर में पंचायत भवन के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात ग्राम छत्तर पट्टी में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सत्यपाल की पत्नी बिट्टू देवी के रूप में हुई है। उनका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर उपले पाथने की जगह पर पड़ा मिला। पंचायत भवन के पास मिला शव मृतका के पति सत्यपाल, जो खेती-बाड़ी और मजदूरी करते हैं, ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम भोजन के बाद वह खेत पर चले गए थे और उनकी पत्नी घर पर थीं। रात करीब 10 बजे जब वह वापस लौटे, तो पत्नी घर पर नहीं मिलीं। काफी खोजबीन के बाद पंचायत भवन के पास कंडों के बठिया के समीप उनका शव मिला। परिजन उन्हें घर लाए, जहां उनकी मौत हो चुकी थीं। पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम पहुंची घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मदनापुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम ने जाँच की मदनापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार में बड़ा बेटा राजपाल (विवाहित), अरुण उर्फ अन्नू (18 वर्ष), राजू (16 वर्ष), विवाहित पुत्रियां पूजा व रूबी देवी तथा अविवाहित पुत्रियां गोमती (20 वर्ष) और पार्वती (6 वर्ष) हैं। बताया गया है कि पुत्र पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी- थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकील को दौड़ा-दौड़ाकर मारा...CCTV:30 बाउंसरों-गार्डों ने 2 दोस्तों को जमीन पर गिराकर रॉड से पीटा, सिर फटा
    Next Article
    लठामार होली पर 170 विशेष बसें चलेंगी:मथुरा में श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम, ई-बसें भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment