Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शौचालय साफ न करने पर दलित छात्रा को पीटा:अलीगढ़ के करसुआ प्राथमिक स्कूल का मामला, जानकारी पर पहुंचे पिता को भी पिटवाया

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के करसुआ प्राथमिक विद्यालय में शौचालय साफ करने से मना करने पर शिक्षामित्र ने दलित छात्रा को बेरहमी से पीटा। इसकी जानकारी पर पहुंचे उसके पिता की भी अपने भाई से पिटाई करवाई। पिता को पिटता देख बीच में आई छात्रा के घूंसे लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन–फानन छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस–प्रशासन में हड़कंप मच गया। बीमार छात्रा को घर से बुलाया प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा 13 फरवरी को बिजली का करंट लगने से चपेट में आ गई थी। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण वह घर पर ही थी। गुरुवार को स्कूल में तैनात शिक्षामित्र ने छात्रा को नाम काटने का डर दिखाकर जबरन बुलाया। स्कूल पहुंचते ही शिक्षामित्र ने कहा कि उन्हें शौचालय जाना है। इसलिए वह शौचालय की सफाई कर उसमें पानी भर दे। छात्रा से बोली शिक्षामित्र–​तेरे पापा क्या मंत्री हैं पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसने शिक्षक से कहा कि उसके पिता ने शौचालय की सफाई करने से मना किया और उसकी तबीयत भी सही नहीं है। इतना सुनते ही शिक्षामित्र आगबबूला हो गई। उसने छात्रा से कहा कि तेरे पापा क्या कहीं के मंत्री हैं? दो पैसे की नौकरी करते हैं। तुम लोग बस इसी लायक हो, पानी ही भरो। छात्रा का आरोप है कि स्कूल में बच्चों से कुर्सियां साफ कराई जाती हैं और शिक्षामित्र बच्चों से अपने पैर तक दबवाती हैं। पिता-पुत्री पर करवाया हमला छात्रा के दोबारा से मना करने पर शिक्षामित्र ने उसे पीट दिया। किसी ने इसकी जानकारी छात्रा के पिता को दे दी। इस पर छात्रा के पिता जोगेंद्र स्कूल पहुंच गए। वहीं, आरोप है कि शिक्षामित्र ने भी अपने भाई को स्कूल बुला लिया। शिक्षामित्र के भाई ने स्कूल पहुंचते ही एक संगठन में अध्यक्ष होने की बात कहते हुए जागेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। पिता को पिटता देख छात्रा बचाने पहुंची तो उसके सीने पर धूंसे लग गए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गोद में लेकर अस्पताल दौड़ा पिता इस मामले की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, बेटी की हालत बिगड़ने पिता उसके गोद में उठाकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद नहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर छात्रा को भर्ती किया। बाद में करीब दो घंटे बाद हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। पिता ने लगाई न्याय की गुहार इस घटना के बाद जोगेंद्र पक्ष के लोग भी स्कूल पहुंच गए। बाद में सभी लोग थाने पहुंचे। यहां पर जोगेंद्र ने न्याय की गुहार लगाई है। उधर, इस संबंध में बीएसए राकेश सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी लोधा का कहना था कि हेमंव मावी का कहना है कि देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की प्रक्रिया चल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के मंडप में दूल्हा डगमगाया, लौटी बारात:पिता बोले- पैरों पर पानी डाला तो कांपने लगा, थाने में 8 घंटे चली पंचायत
    Next Article
    शिक्षिका की सोने की चेन चोरी:बाराबंकी में सीबीएसई ड्यूटी से लौटते समय दिनदहाड़े वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment