Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के मंडप में दूल्हा डगमगाया, लौटी बारात:पिता बोले- पैरों पर पानी डाला तो कांपने लगा, थाने में 8 घंटे चली पंचायत

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले शादी के मंडप में दूल्हा डगमगाया तो दुल्हन के परिवार वालों को शक हुआ। किसी तरह दुल्हन के भाइयों ने सहारा देकर उसे मंडप में बिठाया। लेकिन उसके चेहरे पर सुस्ती देख परिवार वालों को बीमार का शक हुआ। बाद में दूल्हें के पास एक दवा का पत्ता मिला। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने पैर पखारने वाली रस्म शुरू की तो पैरों पर पानी डालते ही वो कांपने लगा। ये देखकर दुल्हन के परिवार वालों ने उसे बीमार बताकर बाकी रस्में रुकवा दी। पुलिस को बुलाया गया। थाने में दोनों पक्षों में 8 घंटे तक पंचायत चली। लेकिन दुल्हन के परिवार वाले शादी को राजी नहीं हुए। बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पूरा मामला जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव का है। एक विवाह समारोह उस समय रुक गया जब दूल्हे की संदिग्ध हरकतों के कारण वधु पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। वधु पक्ष का दावा है कि दूल्हा किसी नशे या गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित था, जिसकी जानकारी उसके परिवार ने छिपाई। यह विवाह अर्चना वर्मा और रवि वर्मा पुत्र राम जगत वर्मा भरसारे के बीच तय हुआ था। बारात गुरुवार, 19 फरवरी को रात में पहुंची थी। लड़की के पिता भीषण राम वर्मा ने बताया कि द्वार पूजा के समय दूल्हा काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला, जिससे संदेह गहराया। परिजनों के अनुसार, वह गाड़ी में बैठकर बार-बार पानी पी रहा था और बाहर आने में हिचकिचा रहा था। अंततः, लड़की के भाइयों को उसे सहारा देकर मंडप तक पहुंचाना पड़ा। भीषण राम वर्मा ने आगे बताया कि जयमाल के दौरान भी दूल्हे के चेहरे पर न तो कोई खुशी थी और न ही सामान्य हाव-भाव दिखाई दिए। असली खुलासा मंडप में 'पांव पखराई' (पैर धोने) की रस्म के समय हुआ। लड़की के पिता के अनुसार, जब उसके पैरों में पानी डाला गया, तो वह ठंड से कांपने लगा। उन्होंने बताया कि दूल्हे के नाखूनों का रंग और पैरों की स्थिति देखकर उन्हें गहरा संदेह हुआ। इसके अतिरिक्त, दूल्हे के पैरों में महावर (अल्ता) भी नहीं लगा था, जो कि शादी की रस्मों में अनिवार्य माना जाता है। लड़की के पिता ने यह भी बताया कि लगभग 7-8 महीने पहले जब लड़का-लड़की की पहली मुलाकात कानपुर और फिर सुल्तानपुर में हुई थी, तब भी लड़के ने लड़की से कोई बात नहीं की थी। उस समय इसे लड़के का संकोच मानकर नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अब परिवार को लगता है कि कोई महत्वपूर्ण बात छिपाई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्लैब गायब होने की बात सही नहीं मानते लोग:प्रशासन ने कहा था, स्लैब उठा ले जाते हैं अराजकतत्व
    Next Article
    शौचालय साफ न करने पर दलित छात्रा को पीटा:अलीगढ़ के करसुआ प्राथमिक स्कूल का मामला, जानकारी पर पहुंचे पिता को भी पिटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment