Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरेलू कलह से तंग युवक पक्का पुल पर चढ़ा:गोमती नदी में कूदने के इरादे से घूमता रहा, पुलिस ने समझाकर उतारा

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मदेयगंज इलाके में एक युवक गोमती नदी में कूदने के लिए पुल पर चढ़ गया। पुल पर बनी छतरी के ऊपर टहलता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उतरने के लिए कहा तो मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर युवक को छतरी से उतारा। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि घरेलू कलह से तंग आकर सुसाइड करना चाहता था। युवक की पहचान बिजनौर के रहने वाले कपिल कुमार के रूप में हुई। मदेयगंज के पक्का पुल पर शनिवार शाम करीब 6 बजे एक युवक छतरी पर चढ़ गया। युवक पुल के ऊपर खड़े होकर टहलने लगा। इस दौरान गोमती नदी की तरफ छलांग लगाने के इरादे से देखता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। 3 तस्वीरें देखिए… राहगीरों ने समझाया, नहीं माना वीडियो में लोग उसे समझाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वह सबकी बातों को अनदेखा करता रहा। युवक की हरकतों से पुल पर भीड़ जमा हो गई। जिससे ट्रैफिक भी बाधित हुआ। पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया है। युवक के परिजनों को थाने बुलाया पुलिस ने बताया- बिजनौर निवासी कपिल कुमार का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। शनिवार को भी उसका विवाद हुआ था। आए दिन की कलह से परेशान होकर युवक मदेयगंज स्थित पक्के पुल पर पहुंचा। वह पुल पर बने छत्ते पर चढ़ गया। यह देख राहगीर घबरा गए। लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं माना। इस बीच वहां से गुजर रही मदेयगंज थाने की पुलिस टीम ने उसे किसी तरह से छत्ते से उतारा और थाने में सूचना दी। युवक के घरवालों को मामले की जानकारी देकर बुलाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VVIP मूवमेंट के चलते लगा जाम:सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण कुछ देर रोका ट्रैफिक, मुख्य सड़कों पर लगी वाहनों की लाइन
    Next Article
    क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज भान सिंह की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई महीनों चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment