Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज भान सिंह की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई महीनों चल रहा था इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जिले के कोंच में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज भान सिंह (43) का निधन हो गया। शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज भान सिंह नदीगांव रोड स्थित क्षेत्रीय वन कार्यालय के सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंकज भान सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के ग्राम गोडे, थाना चिलबिला के निवासी थे। वह पिछले कुछ महीनों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे उनके पैरों सहित शरीर के कई अंग प्रभावित थे। दो दिन पहले ही उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था और डॉक्टरों की सलाह पर दवाएं ले रहे थे। घटना की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाली पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज भान सिंह वर्ष 2022 से कोंच में क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिमा सिंह और दो पुत्र प्रतीक (20) तथा शिवांश (17) हैं, जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरेलू कलह से तंग युवक पक्का पुल पर चढ़ा:गोमती नदी में कूदने के इरादे से घूमता रहा, पुलिस ने समझाकर उतारा
    Next Article
    चिप यूनिट से सालाना 45 हजार करोड़ की जीडीपी योगदान:3,700 करोड़ से अधिक निवेश, 2028 तक संचालन, 20,000 वेफर्स की प्रोसेसिंग क्षमता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment