Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    VVIP मूवमेंट के चलते लगा जाम:सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण कुछ देर रोका ट्रैफिक, मुख्य सड़कों पर लगी वाहनों की लाइन

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रमुख रास्तों यमुना एक्सप्रेस वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति रही। सीएम योगी आदित्यनाथ के यमुना सिटी में कार्यक्रम के बाद शाम को सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना होने और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोभिक के आगरा से दिल्ली लौटने के दौरान सुरक्षा कारणों से कई जगह यातायात को डायवर्ट किया गया। इसके चलते परी चौक से लेकर सेक्टर-150 कट तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम करीब 7 बजे से वीआईपी काफिलों की आवाजाही शुरू हुई। यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। डोमिनोज गोल चक्कर, अल्फा गोल चक्कर, परी चौक और सेक्टर-150 कट के पास ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोका गया। इस कारण घर लौट रहे लोगों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। रात करीब नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कुछ समय के लिए यातायात रोका गया था। वीआईपी काफिलों के सुरक्षित गुजरने के बाद ट्रैफिक को चरणबद्ध तरीके से छोड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर, युवक की मौत:सादाबाद-मथुरा मार्ग पर हुआ हादसा; साथी घायल, चालक मौके से फरार
    Next Article
    घरेलू कलह से तंग युवक पक्का पुल पर चढ़ा:गोमती नदी में कूदने के इरादे से घूमता रहा, पुलिस ने समझाकर उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment