Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरेलू मांग पूरी करने के लिए यूरिया का आयात 83 प्रतिशत बढ़कर 103.50 लाख टन हुआ: सरकार

    14 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 28 जुलाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए यूरिया आयात पिछले वित्तवर्ष में 83 प्रतिशत बढ़कर 103.50 लाख टन हो गया। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने पिछले पांच वित्त वर्षों के दौरान प्रमुख उर्वरकों के उत्पादन और आयात के आंकड़े पेश किए।आंकड़ों के अनुसार, वित्तवर्ष 2025-26 में यूरिया आयात बढ़कर 103.50 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष 56.47 लाख टन था। वित्तवर्ष 2020-21 में यूरिया आयात 91.36 लाख टन रहा, जबकि वित्तवर्ष 2022-23 में आयात 75.80 लाख टन और वित्तवर्ष 2023-24 में 70.42 लाख टन रहा। इसके अलावा, डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) का आयात भी पिछले वित्तवर्ष में बढ़कर 61.94 लाख टन हो गया जो 2024-25 में 45.69 लाख टन था।डीएपी का आयात वित्तवर्ष 2020-21 में 54.62 लाख टन, वित्तवर्ष 2021-22 में 65.83 लाख टन और वित्तवर्ष 2022-23 में 55.67 लाख टन रहा। वित्तवर्ष 2025-26 में यूरिया उत्पादन पिछले वर्ष के 306.67 लाख टन से घटकर 293.26 लाख टन रह गया। हालाँकि, डीएपी उत्पादन पिछले वित्तवर्ष 2024-25 के 37.72 लाख टन से बढ़कर 39.14 लाख टन हो गया।वित्तवर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कुल उर्वरक उत्पादन 517.49 लाख टन रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उप्र: बरेली में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में महिला समेत पांच दोषियों को उम्रकैद
    Next Article
    डिजिटल अरेस्ट को अलग अपराध घोषित करने पर विचार करे केंद्र सरकार: उच्चतम न्यायालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment