Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी चीनी मिल बंद, सपा सांसद ने बीजेपी को घेरा:राजीव राय बोले- डबल इंजन की सरकार में भेदभाव शर्मनाक, तौल के बाद आजमगढ़ जा रहा गन्ना

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले की घोसी चीनी मिल बंद होने के बाद स्थानीय राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार, घोसी चीनी मिल में पेराई का काम बंद हो चुका है। वर्तमान में केवल गन्ने की तौल की जा रही है, जबकि पेराई के लिए गन्ना आजमगढ़ जिले की छठियांव स्थित मिल में भेजा जा रहा है। इस व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। सांसद राजीव राय ने मिल बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जिले में सत्ता से जुड़े बड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद किसानों को दूसरे जिले जाना पड़ रहा है। राय ने इस मुद्दे पर संघर्ष करने का संकल्प लिया और दावा किया कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनती है, तो इटावा और मैनपुरी की तर्ज पर घोसी चीनी मिल का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। भाजपा द्वारा विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए सांसद राय ने कहा कि "डबल इंजन और ट्रिपल इंजन" की सरकार होने के बावजूद मिल का बंद होना शर्मनाक है। उन्होंने सरकार पर मऊ और घोसी क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। गन्ना मंत्री की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया न आने पर सांसद ने कहा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार बनने पर मिल से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजगार सेवकों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन:संतकबीरनगर में बैठक कर होली से पहले भुगतान की मांग, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    रेप व पॉक्सो के दोषी को 10 साल कठोर कारावास:सुल्तानपुर कोर्ट ने लगाया 11,500 रुपये का अर्थदंड, नौ वर्ष बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment