Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजगार सेवकों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन:संतकबीरनगर में बैठक कर होली से पहले भुगतान की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में रोजगार सेवकों को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर में रोजगार सेवकों ने एक बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि होली से पहले बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार सेवक मनरेगा और एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। छह महीने से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, जिससे कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच गए हैं। रोजगार सेवकों से कराई जा रही बीएलओ ड्यूटी प्रदीप पांडेय ने बताया कि दीपावली पर भी वेतन नहीं मिला था और अब होली का त्योहार भी नजदीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे लगातार काम लिया जा रहा है, लेकिन वेतन भुगतान पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है, फिर भी अब तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोजगार सेवकों से बीएलओ ड्यूटी कराई जा रही है। फोटोकॉपी और अन्य संबंधित खर्च उन्हें अपनी जेब से वहन करने पड़ते हैं, जिसका कोई भुगतान नहीं मिलता। काम के बढ़ते दबाव के कारण कई कर्मचारियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी नींद प्रभावित हो रही है और उन्हें दवाएं लेनी पड़ रही हैं। बैठक में कमलेश तिवारी, दुर्गेश उपाध्याय, सुनील कुमार राय, वीरेंद्र यादव, अमरनाथ मिश्रा, अजय राय, संगम त्रिपाठी, सुनील कुमार, अश्विनी त्रिपाठी, राम नारायण, राजन पटेल, दिनेश मिश्रा, साहब राम, संदीप कुमार और रामरूप सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान की मांग की और भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल:जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    घोसी चीनी मिल बंद, सपा सांसद ने बीजेपी को घेरा:राजीव राय बोले- डबल इंजन की सरकार में भेदभाव शर्मनाक, तौल के बाद आजमगढ़ जा रहा गन्ना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment