Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल:चंदौली के सकलडीहा में एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के सकलडीहा कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को एक लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लेखपाल का नाम पंकज यादव है, जोकि मथेला और ह्रदयपुर में तैनात था। लेखपाल की इस गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे सकलडीहा राजवाहा स्थित पंकज यादव के किराए के मकान पर चार गाड़ियो में सवार होकर लगभग एक दर्जन लोग पहुंचे। उन्होंने लेखपाल को पकड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके हाथ धुलवाए गए और वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी सहित अन्य लेखपालों ने सीओ स्नेहा तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने लेखपाल के गायब होने और जबरन उठाए जाने की आशंका जताते हुए कानूनी कार्रवाई की जानकारी मांगी। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को उठाए दो घंटे हो गए थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। सीओ ने उन्हें जल्द ही पता लगाकर सूचित करने का आश्वासन दिया। वहीं, सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने उठाया है और मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक:कौशांबी में नकलविहीन परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    CDO ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की बैठक की:गाजीपुर में लक्ष्य पूर्ति और पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment