Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक:शिया बहुल इलाके में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी नगर स्थित बड़ागांव के शिया बहुल इलाके में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या को लेकर शोक मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या इजरायल और अमेरिका के हमलों में की गई है। उन्होंने इसे एक धोखे की कार्रवाई बताते हुए कड़ी निंदा की। इस दौरान "अगर एक खामेनेई मारा गया तो हज़ार खामेनेई खड़े होंगे" जैसे नारे भी लगाए गए। लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए दोनों देशों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। क्षेत्र में कुछ समय तक शोक सभा और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। स्थानीय स्तर पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 90 जोड़ों ने शादी की:आगापुर रोड के रिसॉर्ट में वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह से संपन्न हुए समारोह
    Next Article
    मोहाना पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल की:होली-रमजान से पहले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment