Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाना पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल की:होली-रमजान से पहले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में होली और रमजान जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहाना पुलिस ने 1 मार्च, रविवार को व्यापक दंगा नियंत्रण ड्रिल और फ्लैग मार्च किया। यह अभ्यास थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। पुलिस टीम कस्बा सिकरी से डफालीपुर, दूल्हा चौराहा, ककरहवा, मोहाना बाजार, युसुफपुर और कस्बा वर्डपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरी। इस दौरान बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। ड्रिल के दौरान पुलिस ने दंगा नियंत्रण से संबंधित विभिन्न अभ्यासों का प्रदर्शन किया। इसमें आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीतियाँ शामिल थीं। साथ ही, पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पहचान करने के लिए ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि होली और रमजान को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने, अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान ने भी पुलिस टीम को सतर्क रहने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक:शिया बहुल इलाके में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article
    सीतापुर में सैकड़ों लीटर अवैध लहन नष्ट:आबकारी-पुलिस ने होली से पहले की संयुक्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment