Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर अग्निकांड के हीरो सम्मानित:फायरमैन ने जलते सिलेंडर निकाल बचाईं 5 जिंदगियां, व्यापार मंडल ने किया सम्मान

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर के घाटमपुर स्थित दीना मार्केट में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड में जहां एक दुकानदार की जलकर मौत हो गई थी, वहीं उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस हादसे में फायर कर्मियों ने साहस दिखाते हुए पांच लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई थी। खास तौर पर फायरमैन राज सिंह ने आग के बीच घुसकर तीन गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। इस बहादुरी के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घाटमपुर के वीरपुर स्थित फायर स्टेशन पहुंचकर स्टेशन इंचार्ज समेत फायर कर्मियों को सम्मानित किया। जिला मंत्री ललित सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। साहस और तत्परता से बचीं कई जिंदगियां व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि फायर टीम ने आग के बीच जाकर न सिर्फ गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि दुकानदार के परिवार के पांच सदस्यों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया। फायरमैन राज सिंह की भूमिका इस दौरान बेहद अहम रही। फायरमैन बोले-यह मेरा कर्तव्य था सम्मान के दौरान फायरमैन राज सिंह ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीएफओ के निर्देशन में राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया। कार्यक्रम में स्टेशन इंचार्ज कामता प्रसाद को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रामसिंह, अवनीश कुमार, अरविंद कुमार, शब्बीर खां, हरमोहन सिंह, रामपाल और रामप्रकाश को भी सम्मानित किया गया। ये व्यापारी रहे मौजूद सम्मान कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष अमर नाथ, विपिन ओमर, आशीष, विनीत, ज्ञानेंद्र, ओसामा, सुभाष शर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न:गोशाला निर्माण, आवारा पशुओं पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में दोनों डिप्टी सीएम ने खाई झालमुड़ी:बंगाल में जीत के रुझान पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया, युवक बुलडोजर लेकर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment