Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर की गैस एजेंसियों में सिलेंडर पर्याप्त:सर्वर डाउन से हो रही दिक्कत, लोग बोले- बुकिंग के दूसरे दिन ही मिल रहा सिलेंडर

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग पैनिक बुकिंग कर रहे हैं। यहां लोग एक दिन पहले सिलेंडर बुक कर रहे हैं और अगले दिन एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर ले रहे हैं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर गैस और तेल की किल्लत की खबरें फैल रही हैं। इसी वजह से लोग परेशान होकर जल्दी-जल्दी बुकिंग कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब 45 दिन और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 25 दिन में सिलेंडर मिलने का नियम लागू है। दैनिक भास्कर की टीम सोमवार दोपहर कानपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर घाटमपुर नगर के स्टेशन रोड स्थित घाटमपुर इंडियन गैस एजेंसी पहुंची। यहां घाटमपुर निवासी शायद अली ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले सिलेंडर बुक किया था और सोमवार को एजेंसी पहुंचकर भरा हुआ सिलेंडर ले लिया। वहीं नीरज गुप्ता ने बताया कि बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने एजेंसी से संपर्क किया, जिसके बाद रात करीब 10 बजे के बाद बुकिंग की तो तुरंत डीएफसी मिल गई और अगले दिन आकर सिलेंडर ले लिया। एजेंसी मालिक अजीत पाल ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग घबराकर बुकिंग कर रहे हैं, जबकि एजेंसी में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बुकिंग का सर्वर डाउन रहने से लोगों को डीएफसी मिलने में दिक्कत हो रही है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि बुकिंग होने के बाद एजेंसी पहुंचने पर उपभोक्ताओं को तुरंत सिलेंडर मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सीसीएसयू के हॉस्टल में निकला सांप:छात्रों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
    Next Article
    शिवम के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:शिकायत बदलने का लगाया आरोप, एसएसपी बोले- जांच कराई जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment