Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवम के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:शिकायत बदलने का लगाया आरोप, एसएसपी बोले- जांच कराई जाएगी

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर 10 मार्च को हुए शिवम कसौधन हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करते हुए आपसी रंजिश और युवती से बातचीत को हत्या की वजह बताया था, लेकिन अब मृतक के परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद पुलिस ने उनकी मूल तहरीर के बजाय अपनी तरफ से कहानी तैयार कर मामला दर्ज किया। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन का कहना है कि उन्हें शिकायत पत्र मिला है और मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस के अनुसार 10 मार्च की शाम करीब छह बजे शिवम कसौधन अपने घर के पास कार से पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी गाड़ी रुकवाई और विवाद के बीच चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का दावा भी किया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने एक दिन पहले शिवम को अपने रिश्तेदारी पक्ष की एक लड़की से अंधेरे में बातचीत करते देख लिया था, जिसके बाद उसके मन में गुस्सा पनप गया। अगले दिन उसने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, घटना के बाद अब मृतक परिवार ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले को साजिश बताया है। मृतक के पिता इन्द्रेश कसौधन ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या के बाद जब परिवार गहरे सदमे में था, उसी दौरान पुलिस ने भरोसे में लेकर कोरे कागजों पर अंगूठा और हस्ताक्षर करवा लिए। उनका कहना है कि बाद में इन्हीं कागजों के आधार पर उनकी ओर से दी जाने वाली तहरीर को बदल दिया गया और मनमाफिक कहानी लिखकर एफआईआर दर्ज कर ली गई। परिवार का आरोप है कि इस प्रक्रिया में वास्तविक तथ्यों को दबाया गया। परिजनों का कहना है कि हत्या की घटना में सिर्फ एक आरोपी की भूमिका नहीं है, बल्कि परिवार की तरफ से दो अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उनका दावा है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए तो हत्या के पीछे की सच्चाई और स्पष्ट हो सकती है। इसी मांग को लेकर 16 मार्च को मृतक शिवम के माता-पिता, रिश्तेदारों और गांव के करीब 200 लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया, फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन से मुलाकात कर न्याय की मांग रखी गई। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई। उनका कहना है कि परिवार लगातार दहशत में है और उन्हें निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा भी दी जानी चाहिए। इस मामले में एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि उन्हें शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर की गैस एजेंसियों में सिलेंडर पर्याप्त:सर्वर डाउन से हो रही दिक्कत, लोग बोले- बुकिंग के दूसरे दिन ही मिल रहा सिलेंडर
    Next Article
    कानपुर में 21 साल के बावर्ची ने फांसी लगाई:कमरे में पाइप से लटका मिला शव, 2 दिन से तनाव में था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment