Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में ACP-SDM ने होलिका स्थलों का निरीक्षण किया:संवेदनशील जगहों पर लोगों से संवाद कर पुलिस कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर एसीपी एसडीएम ने शनिवार शाम होलिका स्थल का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने संवेदनशील जगहों पर पहुंचकर लोगों से संवाद करने ने साथ पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, मिल-जुलकर आपस में सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बिना सत्यापन आगे फॉरवर्ड न करें। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने कहा कि एक वीडियो फॉरवर्ड करने से भी अफवाह फैलाने वालों को मदद मिल सकती है। इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों का त्योहार मनाएं। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को अपने-अपने सीयूजी नंबर भी उपलब्ध कराए और कहा कि यदि किसी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील होलिका स्थलों का निरीक्षण कर लोगों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर एएनटीएफ ने 53 लाख की हेरोइन पकड़ी:दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
    Next Article
    ससुराल में चोरी करने वाले दामाद समेत चार गिरफ्तार:सास-ससुर और पत्नी को बेहोश किया, 40 किलो चांदी और 900 ग्राम सोना लेकर भागा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment