Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुराल में चोरी करने वाले दामाद समेत चार गिरफ्तार:सास-ससुर और पत्नी को बेहोश किया, 40 किलो चांदी और 900 ग्राम सोना लेकर भागा था

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ससुराल में चोरी करने वाले दामाद समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और नशीली गोलियां बरामद की हैं। दामाद ने सास, ससुर और पत्नी को खाने में नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। अब जानिए पूरा मामला… यह पूरा मामला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र का है। डाकघर के पास रहने वाले सराफा व्यापारी संतोष वर्मा ने लगभग डेढ़ साल पहले अपनी मूक-बधिर बेटी की शादी हल्दौर क्षेत्र के कुम्हारपुरा निवासी नवीन कुमार पुत्र कौशल कुमार से की थी। नवीन की बुरी आदतों और गलत चाल-चलन के कारण उसे पहले ही घर से अलग कर दिया गया था। हाल ही में कुछ दिन पहले उसने अपनी गलती मानते हुए दोबारा सास-ससुर के साथ रहने की गुहार लगाई थी, जिस पर उन्हें रहने की इजाजत मिल गई थी। बुधवार रात को दामाद नवीन ने सास रंजना देवी, ससुर संतोष वर्मा और पत्नी स्वाति को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद नवीन चौहान और उसके साथी कुनाल, शिवम चौहान, तथा शिवम सैनी को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार ने बताया 26 फरवरी को नहटौर के रहने वाले संतोष वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके दामाद नवीन चौहान ने उनके घर से करीब 40 किलो चांदी और करीब 900 ग्राम सोने के जेवर चोरी किए। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की आज नवीन चौहान व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो 170 ग्राम पीली धातु के जेवर, 50 ग्राम पीली धातु का बिस्किट और 10 ग्राम का एक पीली धातु का सिक्का और 2 लाख 80 हजार रुपए नकद और ढाई लाख रुपए के दो बैंक डिपॉजिट बरामद किए हैं। साथ ही उसकी निशानदेही पर सुनार को भी गिरफ्तारी किया है, जिसके यहां चांदी को गलाया गया था। उसके पास से 30 किलो करीब के चांदी की सिल्ली भी बरामद की है। सभी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर देखते रहे चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ACP-SDM ने होलिका स्थलों का निरीक्षण किया:संवेदनशील जगहों पर लोगों से संवाद कर पुलिस कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    नेशनल साइंस डे पर क्वांटम फिजिक्स का रोमांच:यूनिवर्सिटी में जुटी छात्रों की भीड़, प्रो. हरबोला के प्रयोगों ने सबको चौंकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment