Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री सुनील शर्मा बोले- कभी साहिबाबाद में कट्‌टे बनते थे:आज यहां रैपिड और मेट्रो दौड़ रही, मेरे यहां सारे विकास काम बड़े ही हुए

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुनील शर्मा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 2 लाख 14,835 हजार वोटों से जीतकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीते। इस समय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं है जो हमने न कराया हो। आज गाजियाबाद 9 साल पहले वाला गाजियाबाद नहीं है। एक समय गाजियाबाद पर फिल्म बनी। आज गाजियाबाद सबसे ज्यादा डेवलप सिटी में शामिल है। जिसमें मेट्रो और रैपिड दौड़ रही है। विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने क्या किया, अभी क्या इस विधानसभा में होना बाकी है? क्या फिर से इस सीट पर टिकट मिलेगा। इन मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने सुनील शर्मा से बातचीत की। आगे पढ़िए सवाल-जवाब सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हमारी सरकारी को यूपी में 9 साल हो चुके हैं। मैं दस में से दस नंबर दूंगा। कहा यह जाना चाहिए कि 10 में से 11 नंबर देने चाहिए। मैं प्रदेश सरकार में मंत्री भी हूं, इसलिए हमनें अपनी विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में काम कराए हैं। 2017 से पहले गाजियाबाद की स्थिति खराब थी। आज पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी देख रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद हमारी सरकार में शिक्षा की हालत सुधारी। आज गाजियाबाद शिक्षा का बड़ा हब बन चुका है। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: एक किताब मुझे देनी होगी। सभी बड़े काम कराए हैं। मेरे यहां तो सारे बड़े काम हुए हैं। मैं कौन से काम को छोटा मानूं। रैपिड की शुरुआत को छोटा मानू क्या? एक हजार करोड़ की लागत से सड़कें बनीं। मेरे यहां सारे काम बड़े ही हैं। एयरपोर्ट का काम भी बड़ा है। जितने विकास कार्य गाजियाबाद में हुए हैं इतने शायद दूसरी जगह नहीं हुए। इक्लेट्रनिक्स में बहुत आगे हैं। हमारी तुलना किसी से नहीं होते। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: कुछ सड़कों पर मजार बनी थीं, उनको हटवाया भी गया, कुछ और भी हटवानी हैं। इन मजारों को हटवाने का इरादा है। चाहे सड़कों की बात हो, विकास कार्यों की बात हो या अन्य कोई काम। काम हमनें सभी कराए हैं। आज प्रदेश के दूसरे शहरों के युवा यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं। हमनें सभी को सुरक्षा देने का काम भी किया है। सवाल: इस बार फिर क्या आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: यह तो पार्टी के अध्यक्ष बताएंगे। लेकिन जो जिम्मेदारी पार्टी ने हमें दी वह काम हमने कराए हैं। विधानसभा के नहीं दूसरे क्षेत्रों के लोग भी हमसे मिलते हैं। कोई भी व्यक्ति सीधा मिल जाता है। सभी की बात सुनी जाती है। जहां जिसकी समस्या होती है उसका समाधान कराया जाता है। लेकिन टिकट के लिए पार्टी के अध्यक्ष ही बता सकेंगे। लेकिन हमने कोई काम नहीं छोड़ा है। इतने काम कराए हैं जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती। सवाल : तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगी? जवाब: मैंने पूरे प्रदेश में काम कराए हैं। मेरा विभाग है, आईटी इलेक्ट्रनिक्स में बहुत काम कराए हैं। पूरे देश में हम नंबर वन हैं। 50 प्रतिशत मोबाइल हम बना रहे हैं। 10 हजार करोड़ का निवेश जर्मनी से लेकर आए हैं। यूपी की हमनें दिशा और दशा दोनों बदली हैं। यह अपराधियों का प्रदेश था, आज विकास का प्रदेश है। आज उतम प्रदेश है। एक समय यहां कट्‌टे बनते थे, आज ब्राहमोस बन रही हैं। वन ड्रिस्टिक वन माफिया होता था। आज मेडिकल कॉलेज है। सभी प्रोडेक्ट यहां बनाए जा रहे हैं। हमनें दिशा भी बदली और दशा भी बदली। सवाल: 9 साल में गाजियाबाद कितना बदला जवाब: गाजियाबाद को एक समय अपराध का गढ़ समझा जाता था। जिला गाजियाबाद पिक्चर बनी। आज गाजियाबाद एजेकुशन का हब है। गाजियाबाद ही नहीं पूरा प्रदेश भी बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश की सूरत बदल दी है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद ने बहुत तेजी से विकास किया है। गाजियबाद पूरा बदल चुका है। जिसमें रैपिड और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ती हैं। चौड़ी चौड़ी सड़कें हैं। गाजियाबाद एक्सप्रेस और हाईवे से घिरा है। बीच शहर से रैपिड और मेट्रो दौड़ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो गड्‌ढे में पलटी:मासूम की मौत, महिला समेत आठ घायल; भोलेबाबा के दर्शन करने जा रहे थे
    Next Article
    विधायक मेघश्याम सिंह बोले-4 साल में गोवर्धन की बदली तस्वीर:जल जीवन मिशन सबसे बड़ी उपलब्धि, 2027 में टिकट पर फैसला पार्टी करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment