Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी:ग्रामीणों ने मिट्टी की बोरियां डालकर रोका बहाव, प्रशासन को दी सूचना

    4 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के इटर्रा गांव में शुक्रवार देर रात बंबा की पटरी कटने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा। तेज बहाव से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण रात में ही मौके पर पहुंचे और बोरियों व मिट्टी की मदद से पानी का बहाव रोकने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल पानी को गांव की ओर बढ़ने से रोक लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देकर पटरी की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टीम भेजकर जल्द माइनर बंद कराने की बात कही है। बोरियों में मिट्टी भरकर रोका पानी पटरी कटने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटे हिस्से पर बोरियों में मिट्टी भरकर लगाई और अतिरिक्त मिट्टी डालकर पानी का रास्ता बदलने का प्रयास किया। इसके बाद पानी का बहाव गांव की ओर बढ़ने से फिलहाल रुक गया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी तौर पर पानी रोक दिया गया है, लेकिन पटरी कमजोर होने के कारण दोबारा कटने का खतरा बना हुआ है। फसलों में जलभराव का खतरा ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर कटी पटरी का निरीक्षण कराने और जल्द स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बंबा का पानी गांव की आबादी और आसपास के खेतों में घुस सकता है। इससे जलभराव के साथ फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम भेजकर जल्द माइनर को बंद कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूचना नहीं थी तो कैसे कार्रवाई करता पुलिस अधिकारी:हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस अधिकारी को लापरवाही का दोषी नहीं ठहरा सकते
    Next Article
    मिर्जापुर में 108 मीटर की रंगोली बनेगी:स्वच्छ भारत और नारी सशक्तिकरण का संदेश, 7 को तिरंगा बाइक रैली भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment