Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में भतीजों ने चाचा को पीटा:होलिका में दुकान का सामान जलाया, पुलिस को देखकर आरोपी भागे

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के संचितपुर गांव में जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा को पीटने के बाद उनकी दुकान का सामान उठाकर होलिका में फेंक दिया, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते दो पीआरवी गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। पीड़ित ने मंगलवार दोपहर घाटमपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के संचितपुर गांव निवासी अशोक कुमार शुक्ला ने मंगलवार दोपहर घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तज़रीर देकर बताया कि देर रात होलिका जलने के बाद उनके भतीजे शुभम, आदित्य, जितेंद्र आए और घर के बाहर रखी दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो तीनों में मिलकर मारपीट की, आरोप है, कि तीनों ने उनकी दुकान का सामान उठाकर जलती हुई होलिका में डाल दिया, इसकी जानकारी उन्होंने डायल 112 पर फोन कर दी। सूचना मिलते दो पीआरवी गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने उन्हें चौकी और थाने में शिकायत करने को कहा, इसके बाद उन्होंने पतारा चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत करने के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर एपीसी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृद्धाश्राम में एक-दूसरे के लगाया गुलाल,छोड़ गया अपनेपन की छाप:राधा-कृष्ण झांकी संग रंगों ने भर दिया उजियारा
    Next Article
    मऊ में हनुमान घाट पर पीपा पुल का शिलान्यास:दर्जनों गांवों के विकास, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment