Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 'मेड़ पर न्याय' पहल:SDM ने एक ही दिन में दो बार सुनवाई, मौके पर निपटा मामला

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन की पहल “मेड़ पर न्याय” के तहत एक बार फिर सहज, सरल और त्वरित न्याय का उदाहरण देखने को मिला। ग्राम पड़रीलालपुर में लंबित बंटवारा वाद का निस्तारण एक ही दिन में दो बार सुनवाई कर मौके पर ही कर दिया गया। मंगलवार को पहले दोपहर 2:00 बजे न्यायालय में मामले की सुनवाई की गई, इसके बाद शाम 4:45 बजे संबंधित खेत पर पहुंचकर पुनः दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गई। मौके पर ही सभी पक्षों को सुनते हुए सहमति के आधार पर कुर्रा (जमीन का बंटवारा) कराया गया और विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया। उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि कई बार न्यायालय में ऐसे संवेदनशील मामले सामने आते हैं, जिनमें तत्काल राहत आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि यह मामला भी अर्जेंसी का था, इसलिए एक ही दिन में दो बार सुनवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि “मेड़ पर न्याय” जैसी पहल से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आमजन को मौके पर ही न्याय मिलने से प्रशासन और न्यायिक प्रणाली के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार का निधन:कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया
    Next Article
    आजमगढ़ में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी, चार घायलों का चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment