Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार का निधन:कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के सबरी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। सरल स्वभाव और निष्ठा हमेशा प्रेरणा देगी इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुन्ना का सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। ये रहे मौजूद शोकसभा में प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, दुर्गा प्रसाद चौधरी, गुलाबचंद पांडे, शिव शंकर चौबे, विक्की जैन, कृष्ण गोपाल चौधरी, अनुसूचित जाति शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी, राजेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पाठक, डिंपू यादव और राजू भारती सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्टार्टअप इकोसिस्टम से मिलेगा बढ़ावा:CSJMU के कुलपति बोले- नौकरी नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा
    Next Article
    घाटमपुर में 'मेड़ पर न्याय' पहल:SDM ने एक ही दिन में दो बार सुनवाई, मौके पर निपटा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment