Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर थाने में वायुसेना जवान से मारपीट:कान का पर्दा फटा, डीसीपी साउथ से शिकायत; एडीसीपी करेंगे जांच

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाने में एयर फोर्स जवान के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने कानपुर डीसीपी साउथ ऑफिस पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस कर्मियों ने इतना पीटा कि उसका कान का पर्दा फट गया। तीन दिनों से जवान का उपचार कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। डीसीपी साउथ ने घटना की जांच एडीसीपी को सौंपी है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव निवासी रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने रविवार को कानपुर डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी को शिकायत पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नितीश सचान वायुसेना में तैनात है। 19 फरवरी को वह नौरंगा गांव निवासी अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने आया था। आरोप है, कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौटते समय घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने उससे पूछताछ की और गाली-गलौज की। विरोध करने और वीडियो बनाने पर दारोगा ने उसका मोबाइल छीन लिया और जबरन वाहन में बैठाकर थाने ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में जवान को हवालात में बंद कर पीटा गया, जिससे उसके बाएं कान का पर्दा फट गया। पुलिस द्वारा उसे घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर किया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन उसे कानपुर स्थित सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। तीन दिनों से जवान का उपचार अस्पताल में जारी है। डीसीपी बोले- जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उन्हें जवान की मां ने शिकायत पत्र दिया है। घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शादी से जेवर-कैश से भरा बैग चोरी, VIDEO:दुल्हन की बहन पर खुजली वाला स्प्रे किया, बैग लेकर भागा बच्चा
    Next Article
    आगरा लेखपाल संघ चुनाव,वीरपाल सिंह बने अध्यक्ष:6 तहसील के 227 लेखपालों ने किया मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment