Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में शादी से जेवर-कैश से भरा बैग चोरी, VIDEO:दुल्हन की बहन पर खुजली वाला स्प्रे किया, बैग लेकर भागा बच्चा

    16 hours ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में एक शादी समारोह से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना बीती मध्यरात्रि में उस समय हुई जब सभी मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे। चंदपा कोतवाली के गांव गढ़ी परती निवासी सुनील परमार की बेटी गरिमा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आगरा से बारात आई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने दुल्हन की बहन पर स्प्रे कर दिया, जिससे उन्हें अचानक खुजली होने लगी। इसी मौके का फायदा उठाकर एक छोटा बच्चा बैग लेकर फरार हो गया। चोरी हुए बैग में तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब, चांदी के छह जोड़ी बिछुए, सोने के कुंडल, एक सैमसंग मोबाइल फोन और पर्स में रखे करीब तीन लाख रुपये नगद शामिल थे। चोरी की इस वारदात से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरी की पूरी वारदात फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में घर से 1.78 लाख कैश और गहने चोरी:पोती होने पर दादा-दादी गुरुग्राम गए थे, चोरों ने ताले तोड़कर माल उड़ाया
    Next Article
    घाटमपुर थाने में वायुसेना जवान से मारपीट:कान का पर्दा फटा, डीसीपी साउथ से शिकायत; एडीसीपी करेंगे जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment