Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा लेखपाल संघ चुनाव,वीरपाल सिंह बने अध्यक्ष:6 तहसील के 227 लेखपालों ने किया मतदान

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार को सदर तहसील में जिला लेखपाल चुनाव हो रहा है। इसमें जिले की 6 तहसीलों के लेखपालों ने मतदान किया। चुनाव में दो पैनलों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री सहित अन्य पदों के लिए चुनाव लड़ा। चुनाव में आगरा सदर तहसील, किरावली तहसील, खेरागढ़ तहसील, एत्मादपुर तहसील, फतेहाबाद तहसील और बाह तहसील के लेखपालों ने भाग लिया। चुनाव दो बजे से शुरू हुआ था, जो 4 बजे तक चला। इसमें 252 लेखपालों में से 227 लेखपालों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद 5 बजे करीब मतदान की काउंटिंग की गई, और 7 बजे मतदान का नतीजा आया। इसमें लेखा परिक्षक पद पर वीरेंद्र बघेल विजयी हुए, जिन्हें 136 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हरिअनंत कुलश्रेष्ठ विजयी हुए, जिन्हें 125 मत मिले। उपमंत्री पद पर रुबीना मलिक विजयी हुईं, जिन्हें 122 मत मिले। मंत्री पद पर गगन कुशवाह विजयी हुए, जिन्हें 113 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कटारा विजयी हुए, जिन्हें 127 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत यादव विजयी हुए, जिन्हें 112 मत मिले। और अध्यक्ष पद पर वीरपाल सिंह विजयी हुए, जिन्हें 143 मत मिले। चुनाव परिणामों के अनुसार, वीरपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इस चुनाव में लेखपालों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर थाने में वायुसेना जवान से मारपीट:कान का पर्दा फटा, डीसीपी साउथ से शिकायत; एडीसीपी करेंगे जांच
    Next Article
    कानपुर पुलिस ने चाइनीज मांझे के साथ 2 पकड़े:30 हजार का मांझा और 80 पतंग बरामद, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment