Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सुहेलदेव ने लड़ी लड़ाई':आजमगढ़ में अनिल राजभर बोले- भाजपा ने उनके सपने को पूरा किया

    11 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की। अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह के माध्यम से हम एक ऐसे राष्ट्र नायक को नमन करने और श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम बना रहे हैं। जिन्होंने सनातन की रक्षा करने और हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए उसे जमाने में बड़ी लड़ाई लड़ी थी। आजमगढ़ जिले को चुनौती के रूप में लेते हुए कहा कि निश्चित रूप से आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में हमारा प्रयास होगा कि आजमगढ़ में भी अन्य जिलों की तरह भाजपा का झंडा फहरे। 22 फरवरी के कार्यक्रम को हम लोगों ने 29 दिसंबर 2025 को ही घोषित कर दिया था। प्रदेश सरकार के सहयोगी मंत्रियों ओमप्रकाश राजभर द्वारा 22 फरवरी को ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाने के सवाल पर सरकार के मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि वह अपनी पार्टी और संगठन चलाते हैं हमें उनके कार्यक्रम से कोई एतराज नहीं है। सरकार के मंत्री का कहना है कि महाराजा सुहेलदेव को लेकर कल के कार्यक्रम को मिलाकर अभी तक 135 कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा चुके हैं उसे जमाने में हिंदू धर्म और सनातन की रक्षा करने के लिए महाराजा सुहेलदेव ने जो लड़ाई लड़ी है वह किसी से छुपा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान और उनके सपने का भारत बनाने का प्रयास भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूप कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में नाला निर्माण पर भाकियू का प्रदर्शन:अधिशासी अधिकारी पर धन के दुरुपयोग का आरोप, तालाबंदी की चेतावनी
    Next Article
    घाटमपुर विधायक ने 7 परिवारों को आपदा राहत सौंपी:12 किसानों को बीमा का लाभ मिला, सरोज कुरील बोलीं-सरकार सबके हित की सोचती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment