Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa के करापुर-सारवन में हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला, कॉजपा नेता दीपके का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तरी गोवा जिले के करापुर-सारवन गांव में एक निजी कंपनी की बड़ी आवासीय परियोजना का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों पर बेरहमी से हमला किया गया, लेकिन राज्य सरकार को केवल बिल्डरों की चिंता है। बृहस्पतिवार रात करापुर-सारवन में हुई झड़प में कम से कम सात लोग घायल हो गए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मायेम विधानसभा क्षेत्र में स्थित इस गांव का दौरा करने पहुंचे दीपके ने दावा किया कि गंभीर रूप से घायल गौरीश घाडी को परियोजना का विरोध करने के कारण विशेष रूप से निशाना बनाया गया।दीपके रविवार को तटीय राज्य गोवा से पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘क्या बोलती पब्लिक’ की शुरुआत करने के लिए यहां आए हैं। दीपके ने कहा कि घाडी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और सिर पर भी चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर दरांती से हमला किया गया था।उन्होंने सवाल किया, “क्या उनका यह दोष था कि वह अपने गांव और वहां के लोगों की जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे?” उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला जानलेवा साबित हो सकता था। दीपके ने दावा किया कि हमले में सात से आठ लोग शामिल थे, लेकिन केवल एक व्यक्ति को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर स्थानीय निवासियों के हितों के बजाय बिल्डर और कारोबारी समूहों के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित परियोजना के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों को पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार की विकास प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाते हुए सवाल किया कि स्थानीय स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं में क्या सुधार किया गया है। उन्होंने कहा, “गोवा अपने लोगों की वजह से गोवा है, बिल्डरों और कारोबारियों की वजह से नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली कारोबारी हितों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट किया जा रहा है।कॉजपा नेता ने कहा कि विकास के नाम पर पहाड़ियों, जंगलों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को कारोबारी समूहों को सौंपा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Skill India के प्रशिक्षित युवा 2047 के विकसित भारत की बनेंगे नींव: Yogi Adityanath
    Next Article
    Siang Dam: अमित शाह ने दिया अरुणाचल के लोगों को बातचीत से समाधान का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment