Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa के नाइटक्लब अग्निकांड में Bombay HC का आदेश, पीड़ितों को 20-20 लाख रुपये दें लूथरा बंधु

    7 hours ago

    1

    0

    बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सोमवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को पिछले साल उत्तरी गोवा स्थित उनके प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग में मारे गए 25 लोगों के परिजनों को अंतरिम मुआवजे के तौर पर 20-20 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति वाल्मीकि मेनेजेस और न्यायमूर्ति अमित जामसांडेकर की खंडपीठ ने उत्तरी गोवा के अरपोरा में दिसंबर 2025 में लगी आग के पीड़ितों को राहत देने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। पीठ ने स्पष्ट किया कि यह राशि जमा करने का निर्देश मुख्य मामले में अंतिम दलीलों के अधीन होगा।पीड़ितों के परिजनों की ओर से पेश अधिवक्ता प्राची सावंत ने अदालत को बताया कि उन्होंने प्रत्येक परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी, जबकि नाइटक्लब के मालिकों ने 25 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। सावंत ने अदालत से कहा, ‘‘मैंने उन्हें समझाया था, लेकिन उन्होंने अनुरोध किया कि करीब 50 लाख रुपये दिए जा सकते हैं।’’ पीठ ने सुझाव दिया कि नाइटक्लब के मालिक मुख्य मामले में अपनी दलीलों को प्रभावित किए बिना अंतरिम मुआवजे के तौर पर 20-20 लाख रुपये जमा करें। न्यायाधीशों ने कहा, ‘‘राशि अदालत में जमा करें।मुख्य मामले में उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।’’ उन्होंने पक्षों से अगली सुनवाई से पहले इस व्यवस्था पर सहमति बनाने को कहा। सावंत ने यह भी बताया कि आग में मारे गए चार पर्यटकों के परिजनों ने हरियाणा के एक उपभोक्ता अदालत में मामला दायर किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मुआवजे को लेकर वह अभी तक सभी पीड़ितों के परिजनों से जवाब नहीं ले पाई हैं।अदालत ने इस मामले में नियुक्त न्याय मित्र से घटना के संबंध में लंबित मामलों की विस्तृत सूची तैयार करने को कहा। पीठ ने पक्षों से प्रस्तावित अंतरिम मुआवजे पर चर्चा करने और 21 अक्टूबर तक उसे इसके नतीजे से अवगत कराने को कहा। इस मामले पर 21 अक्टूबर को फिर सुनवाई होगी।उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित नाइटक्लब में छह दिसंबर, 2025 को उस समय आग लग गई थी, जब वहां डांस पार्टी चल रही थी। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद थाईलैंड भाग गए लूथरा बंधुओं को 17 दिसंबर को वहां से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।फिलहाल वे उत्तरी गोवा की कोलवाले केंद्रीय जेल में बंद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव
    Next Article
    INDIA Bloc March: बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च, राहुल समेत 5-10 नेताओं को याचिका दाखिल करने के लिए परिसर में जाने की मिली अनुमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment