Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को मिजोरम में करीब 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये पहल पूर्वोत्तर को बदलने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। सिंधिया ने लेंगपुई हवाई अड्डे पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में मदद मिलेगी।सिंधिया आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके तुइवामित गए, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आइजोल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में करीब 350 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली नौ परियोजनाओं की आधारशिला भी डिजिटल माध्यम से रखी। मंत्री ने मंगलवार को आइजोल में पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन आयोजित किये जाने की भी घोषणा की।इससे पहले इस सम्मेलन का आयोजन अगरतला में किया गया था। उन्होंने कहा कि मिजोरम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में ऋण की उपलब्धता बढ़ाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर निवेश को बढ़ावा देना है। सिंधिया ने कहा कि 2025 में आयोजित पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन में क्षेत्र के लिए करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं जताई गई थीं, जिसमें मिजोरम को भी बड़ी हिस्सेदारी मिली थी।उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस बैंकर्स सम्मेलन का उद्देश्य संस्थागत ऋण की उपलब्धता मजबूत करके क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को अधिक आर्थिक गतिविधियों में बदलना है। अधिकारियों ने बताया कि सिंधिया मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन, CJI ने राहुल गांधी को क्या याद दिलाया, यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी
    Next Article
    Goa के नाइटक्लब अग्निकांड में Bombay HC का आदेश, पीड़ितों को 20-20 लाख रुपये दें लूथरा बंधु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment