Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gorakhpur में सपा के Roadshow के बाद किशोर की मौत, 5 लोग गिरफ्तार

    22 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोडशो के बाद, 14 साल के लड़के की कथित तौर पर बुलडोजर से कुचलकर मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात जेसीबी ड्राइवर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई 14 साल के लड़के की मौत के सिलसिले में की गई, जिसे गोरखपुर में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोडशो के बाद कथित तौर पर एक बुलडोजर ने कुचल दिया था। समाजवादी पार्टी के नेता साधु यादव को इस मामले में पूछताछ के लिए उनके घर से एम्स पुलिस थाने लाया गया।उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उनके घर को घेर लिया था। साधु यादव का नाम प्राथमिकी में दर्ज है। उनकी पत्नी चिंता यादव ने सपा के टिकट पर कैंपियरगंज से विधानसभा चुनाव लड़ा था।साधु यादव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने पार्टी से टिकट के लिए आवेदन भी किया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उनके भाई सुरेंद्र यादव को सपा पदाधिकारियों को अपने घर बुलाते हुए देखा जा सकता है, और वह दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर रखा था। पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिश पाटिल ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।इनकी पहचान- झंगहा के विनोद शाही; चिलुआ ताल के राघोपट्टी टोला फलाइहा के शिवांग निषाद और नर सिंह यादव; शाहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पादरी बाजार में रहने वाले बौलिया कॉलोनी के राहुल यादव; और गुलरिहा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोनारपुरा गांव के वीरेंद्र यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने रोडशो के दौरान इस्तेमाल चारों जेसीबी मशीनों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन मशीनों का मालिक कौन है और इन्हें किसने मंगाया था।घटना में साधु यादव की क्या भूमिका थी, यह पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान, उनके स्वागत के लिए कूड़ाघाट मुख्य सड़क पर चार बुलडोजर तैनात किए गए थे। एक बुलडोजर को फूलों की बड़ी माला से सजाया गया था, जबकि दूसरे पर एक पोस्टर लगा था जिसमें अखिलेश को जेन-जी का पसंदीदा बताया गया था।अखिलेश का स्वागत बुलडोजर के जरिए फूलों की माला पहनाकर भी किया गया। यह हादसा तब हुआ जब रोडशो के बाद बुलडोजर लौट रहे थे। भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन को एक मशीन ने टक्कर मार दी और ड्राइवर वहां से भाग गया।पिता के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, नंद नगर का 10वीं कक्षा का छात्र आर्यवर्धन बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी बहन समृद्धि को लेने के लिए क्रॉसिंग की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल जेसीबी को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया था और बृहस्पतिवार को बाकी तीन मशीनों को भी जब्त कर लिया।पुलिस ने बताया कि जेसीबी ड्राइवर साधु यादव उर्फ साधु भैया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, योगेश यादव, चंद्र प्रकाश और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Akwan से Jharkhand के जिलों में बारिश, स्कूलों की प्राथमिक कक्षाएं स्थगित
    Next Article
    'जिस पल पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर देगा, बातचीत शुरू हो सकती है': राहुल गांधी ने विदेश नीति पर रखी अपनी बात, भारतीय चुनावों पर रखी अपनी राय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment