Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Greater Noida में 2027 में होगी WorldSkills Asia प्रतियोगिता, PM Narendra Modi ने की घोषणा

    8 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत 2027 में ग्रेटर नोएडा में वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, जिसमें कई देशों के युवा हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि देश दुनिया की कौशल राजधानी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी ने यहां पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इस बात पर खुशी जताई कि कौशल विकास के इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए लखनऊ को चुना गया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते, यह उनके लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं और उत्तर प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर साझा की कि भारत 2027 में ग्रेटर नोएडा में वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, जिसमें कई देशों के युवा हिस्सा लेंगे। मोदी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिए कई एशियाई देशों के युवा प्रतिभागी उत्तर प्रदेश आएंगे।इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए उत्तर प्रदेश को अग्रिम बधाई देते हुए, मोदी ने कहा कि वह न केवल भारत की आकांक्षाओं के बारे में बात कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक कुशल कार्यबल में योगदान देने की भारत की क्षमता के बारे में भी बता रहे हैं। राष्ट्रीय विकास को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य के कायाकल्प का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि राज्य अब एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बन गया है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बड़े विश्वविद्यालय, समृद्ध पर्यटन क्षेत्र, मोबाइल निर्माण के बड़े कारखाने, एक आगामी चिप फैक्टरी और ऐसे ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मनों के होश उड़ा दिए थे।मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में हो रहे इन सभी विकास कार्यों की बदौलत, आप युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में एक फैक्टरी के उद्घाटन के दौरान हुई बातचीत का जिक्र किया, जहां एक युवती ने उन्हें बताया था कि अब वह रात 11 बजे भी सुरक्षित घर लौट सकती है। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा का माहौल बनाने का श्रेय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की भावना और समृद्धि का आत्मविश्वास ही विकसित भारत का निर्माण करेगा।उन्होंने सभी युवाओं को अपनी हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ‘‘इस समय पूरा आसमान आपके सामने है, बड़े सपने देखें, अपने कौशल को निखारें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    VHP ने फिल्म Ramayana के प्रदर्शन पर रोक लगाने की उठाई मांग
    Next Article
    BepiColombo अंतरिक्ष यान 8 साल बाद बुध की कक्षा में पहुंचा, ESA ने की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment