Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Greater Noida में ITBP जवान ने गुटखा विवाद के बाद दुकानदार को मारी गोली, गिरफ्तार

    3 hours from now

    1

    0

    नोएडा (उत्तर प्रदेश), चार अगस्त ग्रेटर नोएडा में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने दुकानदार पर कथित रूप से गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात सूरजपुर थाना क्षेत्र के भनौता गांव की है जब आईटीबीपी का जवान सुरेंद्र फौजी गुटखा लेने के लिए गांव निवासी उदय प्रताप (42) की दुकान पर गया था।थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उदय प्रताप पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली उदय के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गए और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मंगलवार सुबह आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha सरकार ने लिंगानुपात में पिछड़े पांच जिलों में निरीक्षण बढ़ाने के दिए निर्देश
    Next Article
    Kakching में हथियार और गोला-बारूद जब्त, Manipur सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment