Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Greater Noida में दो मुठभेड़ों के बाद छह बदमाश पकड़े गए, चार आरोपी घायल

    4 hours ago

    5

    0

    ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों और लूटपाट के मामलों में वांछित दो इनामी बदमाशों समेत छह लोगों को दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों मुठभेड़ों में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है।पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा थाने की पुलिस रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-20 के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ संदिग्ध लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन जब वे भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। सिंह के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी तथा उनकी पहचान बुलंदशहर निवासी राजकुमार (22) और हापुड़ निवासी सचिन (22) के रूप में हुई है।दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दो अन्य साथी कमल और हरेंद्र उर्फ जितेंद्र मौके से भाग गए थे, जिन्हें बाद में तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल और लोहे की छड़ आदि बरामद की गई हैं।उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आठ नवंबर को इस्माइल नामक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव नहर के किनारे फेंक दिया था। एक अन्य घटना में बीटा-दो थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। सिंह ने बताया कि पुलिस डाकिया बाबा गोल चक्कर के पास अवरोधक लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग वहां पहुंचे।उन्होंने बताया कि पुलिस के रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी दीपू उर्फ पप्पू और हमीरपुर निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपी लूटपाट की वारदातों में शामिल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो देसी तमंचे बरामद किए गए हैं।सिंह के अनुसार, दीपू के खिलाफ पहले से आठ और मोनू के खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता Sharad Kapoor ने फिल्म जगत से मांगी मदद, कहा डिप्रेशन से जूझ रहा हूं
    Next Article
    Ballia में लेन-देन के विवाद में 28 वर्षीय युवक की हत्या, दो सगे भाइयों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment