Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GRP जवान ने चलती ट्रेन में ब्यूटीशियन को पीटा,VIDEO:सिर फोड़ा, बेटी को थप्पड़ मारा; बिहार से लौटते वक्त UP में सीट को लेकर झगड़ा

    8 hours ago

    2

    0

    लुधियाना की ब्यूटीशियन की चलती ट्रेन में GRP के जवान ने जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई। महिला जननायक एक्सप्रेस में बिहार के मोतिहारी से लुधियाना लौट रही थी। महिला के साथ उसकी 3 बेटियां भी थीं। मारपीट में महिला का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गई। घटना 17 नवंबर की है, जिसका 1 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो अब सामने आया है। आरोपी GRP जवान इस बात से भड़का कि महिला जनरल डिब्बे में सीट पर लेटी थी। वह अपने साथ आई सवारी को वहां बैठाना चाहता था। ब्यूटीशियन का कहना है कि उनकी 4 टिकटें बुक थीं और ये पूरी सीट उनकी थी। उसका BP भी लो था। ब्यूटीशियन का आरोप है कि उनकी बेटी को भी थप्पड़ मारा गया। इसके बाद नजीबाबाद स्टेशन पर चेन पुलिंग कर उन्हें उतार लिया गया और रात भर थाने में बैठाकर झूठे बयान देने की धमकी दी गई। हंगामे के बीच उनका गहनों और नकदी से भरा बैग भी ट्रेन में ही छूट गया। लुधियाना पहुंचकर पीड़िता ने मेडिकल करवाया है और अब वह स्थानीय जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराएगी। ट्रेन में हुए हमले की कहानी ब्यूटीशियन की जुबानी ट्रेन में हुई हाथापाई के वीडियो में क्या-क्या हुआ, हूबहू पढ़िए ट्रेन के डिब्बे के गलियारे में जीआरपी वाला आया और उसने रूबी का हाथ पकड़कर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। रूबी की बेटी बचाने बीच में आई। दूसरी बेटी ने उसे पीछे खींचने की कोशिश की। उसकी बेटियां कहती रही मम्मी, सर, सर बदतमीजी कर रहे हो आप। इसी बीच पुलिस कर्मी महिला को नीचे गिरा देता है और खुद उसके ऊपर गिर जाता है। इसी बीच पुलिस कर्मी महिला पर ताबड़तोड़ हमला करता है। फिर रूबी की बेटी पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़कर उसे पीछे धकलने की कोशिश करती है। पुलिस कर्मी उससे अपना कॉलर छुडाने की कोशिश करता है। इसी दौरान दूसरी लड़की पुलिस कर्मी को पीछे से खींचती है। तब तक रूबी उठती है तो उसके सिर से खून निकल रहा होता है। आसपास के यात्री सीटों पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यात्री फिर उन्हें पकड़ने लगते हैं। जब महिला को चोट लगती है तो पुलिस कर्मी वहां से खिसकने की कोशिश करते हैं। महिला की एक बेटी ने पुलिस कर्मी के कॉलर को पकड़े रखा जबकी दूसरी उनके रास्ते में खड़ी हो गई। महिला अपना सिर पकड़कर आगे आई और उसने भी पुलिस कर्मी को घेरकर रखा। दूसरा पुलिसकर्मी झुककर उनकी पकड़ छुड़ाने की कोशिश करता है। दोनों पुलिसकर्मी महिला व उसकी बेटियों से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हैं। इस दौरान हमला करने वाले पुलिस कर्मी की कमीज के बटन खुल जाते हैं। रूबी ने लोगों को कहा कि इसका वीडियो बना दो। महिला और उसकी बेटियों ने पुलिस कर्मी को नहीं छोड़ा। फिर रूबी ने पुलिस कर्मी को पकड़ा और उससे कहा कि आखिर उसने हमला किया क्यों? दूसरे पुलिसकर्मी के साथ कुछ यात्री भी बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं। जवान और यात्री बार-बार छोड़ दे, छोड़ दे चिल्लाते हैं। दूसरा पुलिसकर्मी महिलाओं की उंगलियां मोड़कर पहले जवान का कॉलर छुड़ाने की कोशिश करता है। कोच में भारी भीड़ जमा है और यात्री लगातार रिकॉर्डिंग करते रहे। वहीं कुछ लोग रूबी व उसकी बेटियों को कहती रही कि छोड़ दे गला, छोड़ दे जबकि रूबी कहती रही कि वीडियो बना के रखना। आखिरकार जवान अपनी शर्ट का कॉलर छुड़ा लेता है, लेकिन घायल महिला और उसकी बेटी अब भी उसका हाथ व डंडा पकड़े रखती हैं। महिला के माथे, चेहरे और हाथों पर खून साफ नजर आता है और वह गुस्से में जवान की ओर देखती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ताजमहल में CISF जवानों ने पर्यटकों को पीटा, बच्चे को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    योगी मां से भिक्षा मांगने का किस्सा यादकर भावुक हुए:लिखा- यकीन नहीं कर पाई थीं, पूछा था- बेटा, क्या हाल बना रखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment