Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी मां से भिक्षा मांगने का किस्सा यादकर भावुक हुए:लिखा- यकीन नहीं कर पाई थीं, पूछा था- बेटा, क्या हाल बना रखा है

    6 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी ने अपनी मां को याद कर भावुक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा कि मां हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने अपने संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने का किस्सा भी लोगों के साथ साझा किया। 'योगी की पाती' में सीएम ने लिखा- संन्यास के नियमों का पालन करते हुए मैंने दरवाजे पर भिक्षा के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर मां बाहर आईं। वे अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाईं। इससे पहले कि मां कुछ बोल पातीं, मैंने कहा कि “मां, भिक्षा दीजिए।” मां ने खुद को संभालते हुए कहा- बेटा, यह क्या हाल बना लिया है? घर में किस बात की कमी थी, जो तू भीख मांग रहा है? मैंने जवाब दिया- मां, अब संन्यास ही मेरा धर्म है। एक योगी की भूख भिक्षा से ही मिटती है। मैं यहां रहने नहीं, बल्कि भिक्षा लेने आया हूं। आप भिक्षा में जो कुछ भी देंगी, उसी से मेरा संकल्प पूरा होगा। तब मां ने अपने संन्यासी बेटे के फैसले का सम्मान किया और भिक्षा दी। योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड में पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर स्थित घर पर निधन हो गया था। वे 91 साल की थीं। शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। योगी ने छोटे भाई के साथ मुखाग्नि दी थी। योगी ने क्या-क्या लिखा? 4 पॉइंट में पढ़िए 1. मां नहीं होती तो न हम होते, न कोई जीव होता योगी ने लिखा- यह पत्र हर उस मां के नाम है, जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। मां नहीं होती तो न हम होते, न कोई जीव होता और न ही यह दुनिया होती। मां केवल जन्म देने वाली नहीं है, बल्कि पूरी सृष्टि को बनाने वाली है। भगवान को भी जन्म देने वाली एक मां ही होती है। 2. मां को याद करके आंखें नम हो रही हैं आज हर मां को याद करके आंखें नम हो रही हैं। मां का न होना केवल किसी इंसान के चले जाने जैसा नहीं है, बल्कि यह ऐसा है जैसे सिर से एक घनी छांव, बिना किसी शर्त के मिलने वाला प्यार और मन का सहारा छिन गया हो। 3. आंखों के सामने पुराना पल अचानक घूम गया मेरी पहली गुरु और मुझे अक्षर सिखाने वाली मेरी मां जब इस दुनिया से विदा हुईं, तो मेरी आंखों के सामने वह पुराना पल अचानक घूम गया, जब संन्यासी बनने के 3 साल से ज्यादा समय बाद मैं भगवा कपड़ों में अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़ा था। गोरखपुर से अपने गांव पंचूर तक की उस यात्रा में मेरे मन में भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा था। 4. सभी माताओं और बहनों के लिए फर्ज निभाने की कोशिश कर रहा जीवन में कुछ कर्ज ऐसे होते हैं, जिन्हें कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन हम अपना फर्ज जरूर निभा सकते हैं। राजनीति और समाज सेवा में आने के बाद मैं राज्य की सभी माताओं और बहनों के लिए यही फर्ज निभाने की कोशिश कर रहा हूं। योगी के संन्यासी, फिर मुख्यमंत्री बनने की कहानी पढ़िए 6 महीने तक पिता तलाशते रहे, फिर पता चला बेटा गोरखपुर में है योगी आदित्यनाथ का बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था। उन्होंने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसी साल पौड़ी के कोटद्वार स्थित डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी में दाखिला लिया। 1992 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय में फिजिक्स से एमएससी में एडमिशन लिया, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। इसी दौरान वे घर छोड़कर चले गए। परिवार को 6 महीने तक पता ही नहीं चला कि अजय कहां हैं। पिता आनंद सिंह बिष्ट ने बेटे को हर संभावित जगह तलाशा, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिला। बाद में किसी ने बताया कि अजय गोरखपुर के गोरखनाथ मठ में हैं और संन्यासी बन चुके हैं। यह सुनकर पिता को गहरा दुख हुआ। वे बेटे को वापस घर लाना चाहते थे, लेकिन अजय अपने फैसले पर अडिग रहे। 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी घोषित हुए 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ ने विधि-विधान से उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ के जीवन का उद्देश्य बदल गया। 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर से सांसद बने। इसके बाद लगातार 5 बार लोकसभा चुनाव जीते। 2017 में वे यूपी के मुख्यमंत्री बने। राजनीति में आने के बाद भी परिवार से उनका संपर्क बना रहा। मां सावित्री देवी से मुलाकातें होती रहीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद मई 2022 में वे करीब 5 साल बाद अपने गांव पहुंचे थे। तब मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पूछा था- ‘पहचान लिया न मुझे?’ ------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, भास्कर सर्वे में 3 सवालों का जवाब देकर बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    GRP जवान ने चलती ट्रेन में ब्यूटीशियन को पीटा,VIDEO:सिर फोड़ा, बेटी को थप्पड़ मारा; बिहार से लौटते वक्त UP में सीट को लेकर झगड़ा
    Next Article
    जेल से छूटने के बाद आजम खान का पहला इंटरव्यू:कहा- जिस जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जुल्म हुए, उसे ढहा देना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment