Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

    2 hours from now

    1

    0

    गुजरात पुलिस ने कच्छ जिले में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का मंगलवार को भंडाफोड़ किया और भारत निर्मित विदेशी शराब के एक मशहूर ब्रांड की लगभग 10,000 खाली और भरी हुई बोतलें जब्त कीं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह कार्रवाई राज्य के भावनगर जिले में, भारत निर्मित विदेशी शराब के एक मशहूर ब्रांड के लेबल वाली बोतलों में भरी नकली शराब पीने से 13 लोगों की मौत होने के कुछ दिनों बाद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सीमा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोरियाडिया ने कहा, ‘‘जिले के आदिपुर में एक अस्थायी फैक्टरी से लगभग 9,400 खाली बोतलें और 180 मिलीलीटर शराब से भरी 600 बोतलें तथा 600 लीटर रसायन जब्त किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शराब की कुछ खाली और भरी बोतलें और रसायन जब्त किए गए हैं।हमने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश
    Next Article
    Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment