Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

    2 hours from now

    1

    0

    पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन बारावफात के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के पारंपरिक मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बारावफात के जुलूस से पहले पुलिस और पीएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। मंगलवार को जुलूस के मार्ग पर फ्लैग मार्च भी किया गया।उन्होंने बताया कि जुलूस के मार्ग और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों तथा पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक अलग टीम भी गठित की गई है। त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस के मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही, जुलूस समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से लगातार संवाद किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त
    Next Article
    Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment