Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram के Pataudi में ऊनी कपड़ों के बाजार में लगी भीषण आग, 25 दुकानें खाक

    1 day ago

    4

    0

    गुरुग्राम के पटौदी कस्बे में रामलीला मैदान स्थित ऊनी कपड़ों के बाजार में रविवार सुबह आग लगने से करीब 25 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा बाजार उसकी चपेट में आ गया।सूचना मिलने पर पटौदी और मानेसर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।एक अधिकारी ने बताया कि इलाके की एक महिला ने सुबह करीब चार बजे आवाज सुनी और देखा कि बाजार में आग लगी है। उसने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग लगने के कारणों और नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि पटौदी के रामलीला मैदान के पूर्वी हिस्से में हर साल नवंबर से फरवरी तक ऊनी कपड़ों का बाजार लगाया जाता है। इस साल यह बाजार चार नवंबर को हिमालयन ट्राइबल ट्रेड एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू हुआ था। इसमें हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विक्रेताओं ने दुकानें लगाई थीं।दुकानदारों के अनुसार, प्रत्येक दुकान में लाखों रुपये के सर्दियों के कपड़ों का भंडार था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sri Ganganagar Railway Track Blast: पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने प्यार और पैसों से जाल में फंसाया
    Next Article
    15 नवंबर: Mahatma Gandhi के हत्यारे Nathuram Godse को 1949 में हुई थी फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment