Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

    6 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम, एक नवंबर गुरुग्राम में कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाने और लोगों से बदसलूकी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनकी कार जब्त कर ली गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी प्रवीण कुमार (18), यश (19) और दिव्यांश (22) के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक क्रेटा कार की सनरूफ में खड़े होकर तेज आवाज में संगीत बजाने और राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात स्वीकार की है। सेक्टर-पांच के एक निवासी ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ उपद्रवी युवक गली में उनके घर के बाहर हंगामा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवकों ने तेज आवाज में संगीत बजाया और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी की।शिकायत के आधार पर सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज किया गया और उसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Arnab: ओडिशा में भूस्खलन और बाढ़ से 6 की मौत, CM माझी ने घोषित किया राहत पैकेज
    Next Article
    Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment