Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ:18 साल बाद अलग हुए, कहा- टीम हमेशा दिल के करीब रहेगी; 5 IPL टाइटल जिताए

    19 hours ago

    1

    0

    IPL की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। CSK ने X पर लिखा- ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप में से एक को साझा किया है। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।’ न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग IPL के पहले सीजन में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। 2009 में उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और 2010 में पहला टाइटल जिता दिया। फ्लेमिंग ने कहा- 18 साल खेल में एक पूरी जिंदगी के बराबर होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं। मुश्किल दौर देखे और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। मैं आगे भी टीम को सपोर्ट करता रहूंगा। IPL के सबसे सफल कोच हैं फ्लेमिंग फ्लेमिंग की रणनीति, शांत नेतृत्व और खिलाड़ियों पर भरोसा CSK की पहचान बन गया। उनकी और एमएस धोनी की जोड़ी को IPL इतिहास की सबसे सफल कोच-कप्तान जोड़ियों में गिना जाता है। खराब प्रदर्शन के कारण टीम से अलग हुए CSK का आखिरी IPL खिताब 2023 में आया था। इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिराता गया। टीम 2024 में 5वें स्थान पर रही। फिर 2025 में आखिरी स्थान पर फिसल गई, जबकि 2026 सीजन में 8वें स्थान पर रहकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने नए दौर की शुरुआत का फैसला किया और फ्लेमिंग के साथ लंबे और सफल अध्याय का अंत हो गया। CSK ने अपने बयान पर कहा यह निर्णय दोनों पक्षों के बीच हुई खुली और सकारात्मक चर्चा के बाद लिया गया। नए कोच के नाम का ऐलान नहीं फ्रेंचाइजी ने नए हेड कोच के नाम का ऐलान नहीं किया है। उसने यह भी क्लियर नहीं किया गया कि फ्लेमिंग टेक्सास सुपर किंग्स (MLC) और जोबर्ग सुपर किंग्स (SA20) के साथ अपनी कोचिंग भूमिका जारी रखेंगे या नहीं। --------------------------------------------------- लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… महाराज ट्रॉफी फाइनल में द्रविड़ के बेटे का दोहरा प्रदर्शन, फिर भी टीम हारी राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने महाराजा ट्रॉफी के फाइनल मैच में दोहरा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से 37 रन बनाए। साथ ही 4 विकेट भी झटके। हालांकि, ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट जीता:इंग्लैंड को 270 रन से हराया; यस्तिका का शतक, 7 विकेट लेने वाली क्रांति प्लेयर ऑफ द मैच
    Next Article
    सूर्या की टीम में वापसी के रास्ते बंद नहीं:रिपोर्ट- घरेलू क्रिकेट में रन बनाने होंगे, वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर हुए थे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment