Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्या की टीम में वापसी के रास्ते बंद नहीं:रिपोर्ट- घरेलू क्रिकेट में रन बनाने होंगे, वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर हुए थे

    13 hours ago

    1

    0

    सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। न्यूज एजेंसी ANI को BCCI के एक सूत्र ने बताया कि सूर्या के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। हालांकि वह अभी टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं। अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वापसी संभव है। टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्या को खराब फॉर्म की वजह से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था। उनसे कप्तानी भी छिन ली गई। उनकी जगह BCCI ने श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया है। टी-20 वर्ल्ड कप और IPL मिलाकर सिर्फ 3 फिफ्टी लगाई सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की 9 पारियों में 242 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ एक फिफ्टी लगाई। सूर्या का खराब फॉर्म IPL 2026 में भी जारी रहा। वे 13 पारियों में सिर्फ 270 रन ही बना सके। उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या सीजन में सिर्फ 2 फिफ्टी लगा सके। भारत लगातार 2 सीरीज हारा श्रेयस की कप्तानी में भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारी। पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार मिली। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ पहली सीरीज जीत थी। इसके बाद इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हराया। सूर्या की कप्तानी जाने के बाद भारत एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है। सूर्या की कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं हारा भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। बड़ी बात यह है कि सूर्या की कप्तानी में भारत एक भी सीरीज नहीं हारा है। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 58 कैच भी लिए हैं। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच:एंडी फ्लावर, फ्लिंटॉफ और लैंगर के नाम पर भी चर्चा; मैकुलम को हटाया टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) पॉसिबल कैंडीडेट्स के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें द्रविड़ का नाम भी है। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ:18 साल बाद अलग हुए, कहा- टीम हमेशा दिल के करीब रहेगी; 5 IPL टाइटल जिताए
    Next Article
    महाराज ट्रॉफी फाइनल में द्रविड़ के बेटे का दोहरा प्रदर्शन:फिर भी टीम हारी, शिवमोगा योद्धा ने पहली बार खिताब जीता

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment