Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला:घर में अकेली थीं, बेटी को परीक्षा दिलाने परिवार गया था

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा में रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। उनके पति आगरा में ड्यूटी पर थे। परिवार के लोग बेटी को बैंक पीओ की परीक्षा दिलाने के लिए कुबेरपुर गए थे। सिपाही के भाई घर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया है। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। फोन नहीं उठाने पर देवर को हुई चिंता शांति विहार कॉलोनी में हेड कांस्टेबल भुवनेंदर का परिवार रहता है। भुवनेन्दर उत्तर प्रदेश पुलिस की एमटी शाखा आगरा में हेडकांस्टेबल हैं। रविवार को उनकी बेटी तृप्ति की बैंक पीओ की परीक्षा थी। परिवार के सदस्य उसे परीक्षा दिलाने सुबह कुबेरपुर आगरा गए थे। घर पर उनकी पत्नी अनीता देवी (48) अकेली थीं। बाहर से लगा था घर का ताला परिजनों के मुताबिक, अनीता की बीमारी को देखते हुए घर से निकलते समय बाहर से ताला लगाया गया था। रविवार दोपहर को भुवनेंदर ने पत्नी अनीता देवी को फोन किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर भुवनेन्दर ने अपने भाई विपिन कुमार को जानकारी दी। विपिन घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस महेरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ताला तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो कमरे के रोशनदान के सहारे अनीता देवी का शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए और आवश्यक जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया। तब तक अनीता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। 7-8 महीने से चल रहा था इलाज देवर विपिन ने पुलिस को बताया, अनीता देवी बीमार रहती थीं। करीब 7-8 महीने से उनका मनोचिकित्सक से उपचार चल रहा था। पुलिस बीमारी के अलावा किसी अन्य संभावित कारण की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध संबंध के शक में दूसरी पत्नी की हत्या:नोएडा से 50 किमी दूर फेंका शव, पहली पत्नी ने जताई थी आशंका, मथुरा में मिला शव
    Next Article
    कानपुर में रिटायर फौजी की गोली लगने से मौत:बेटे की नौकरी को लेकर तनाव में थे, परिजन बोले- साफ करते समय गोली चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment