Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रिटायर फौजी की गोली लगने से मौत:बेटे की नौकरी को लेकर तनाव में थे, परिजन बोले- साफ करते समय गोली चली

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार दोपहर रिटायर फौजी की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैलट में करीब एक घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और मौके से मिला खोखा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि बंदूक साफ कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चल गई। बेटे की नौकरी को लेकर तनाव की भी बात सामने आई है। घटना बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर की है। 2012 में सेना से हुए थे रिटायर, बैंक में थे गनमैन दामोदर नगर के रहने वाले रामबाबू राजपूत (51) साल 2012 में सेना से रिटायर हुए थे। वर्तमान में वह कानपुर देहात के भोगनीपुर-पुखरायां स्थित एसबीआई बैंक में गनमैन के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी संतोषी, बेटा सूरज सिंह राजपूत और बेटी नेहा राजपूत हैं। परिजनों के मुताबिक, रामबाबू बेटे के भविष्य और नौकरी को लेकर चिंतित रहते थे। बेटे सूरज ने बताया कि हाल में राजपूत रेजीमेंट में सीधी भर्ती निकली थी। वह रिलेशनशिप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दो दिन पहले फ्लाइट से बेंगलुरु गया था। सर्टिफिकेट नहीं बन पाने के कारण उसका भर्ती में चयन नहीं हो सका। सूरज ने फोन पर पिता को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद वह काफी परेशान हो गए थे। शनिवार देर शाम बेंगलुरु से लौटने के बाद सूरज ने पिता को समझाने का प्रयास भी किया था। कमरे में गए, कुछ देर बाद सुनाई दी गोली चलने की आवाज रविवार दोपहर करीब तीन बजे रामबाबू घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लाइसेंसी बंदूक साफ करने के लिए गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो रामबाबू खून से लथपथ पड़े थे। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। जानकारी मिलते ही बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक और खोखा कब्जे में ले लिया है। हादसा या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में गोली दुर्घटनावश चलने और आत्महत्या किए जाने, दोनों तरह की बातें सामने आई हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला:घर में अकेली थीं, बेटी को परीक्षा दिलाने परिवार गया था
    Next Article
    गौतमबुद्धनगर में 13 दिन लागू रहेगी धारा 163:बिना अनुमति जुलूस-सभा पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment