Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होंडा सिटी खरीदने जा रहे युवक-भांजे-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में रॉन्ग साइड बस ने कार में मारी टक्कर, एक की 20 अप्रैल को शादी

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार बस ने आर्टिगा को टक्कर मार दी। कार सवार युवक, उसका भांजा और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में तेज टक्कर से बस जाकर खाईं से लटक गई और कार पूरी तरह से टूटकर चूर-चूर हो गई। कार सवारों के शव शीट के अंदर ही चिपक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो शवों और घायलों को आसपास के लोगों ने निकाल लिया। एक शव नहीं निकले तो गैस कटर से कार का दरवाजा काटा गया। हादसा जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार कार आगरा नंबर की है, जबकि सवारों के लखीमपुर के अलग-अलग इलाकों का रहने बताया जा रहा। मृतकों में अरुण, ऋषभ, और संजय शामिल हैं। अरुण की 20 अप्रैल की शादी है। वहीं घायलों में अनिल पौद और गौरव हैं। दोनों को फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। ये दोनों भी कार में सवार थे। देखें हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर अल्हागंज थाना क्षेत्र में सुबह हुई। अरुण आर्टिगा में सवार होकर एक परिवार होंडा सिटी कार खरीदने इटावा जा रहे थे। उनके साथ उनके भाई अरुण, भांजा गौरव, फुफेरा भाई अंजय और दोस्त ऋषभ भी थे। सभी लोग अरुण की आर्टिगा कार से निकले थे। रास्ते में अचानक बस रॉन्ग साइड से आ गई और कार में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी सौरभ कश्यप ने बताया कि मेरा घर घटनास्थल से कुछ दूरी है। टक्कर लगने की आवाज सुनते ही हम लोग मौके पहुंचे। रोडवेज बस फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी। कार फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। रोडवेज बस ओवरटेक करते हुए रॉन्ग साइड पर आई और टक्कर मार दी। गलती बस वाले की है। हम लोगों ने कार के अंदर पांच लोगों को देखा था। एक व्यक्ति को छोड़कर हम लोगों सबको निकाला लिया था। जिसमे तीन की मौत हो गई थी, और दो घायल थे। एक व्यक्ति कार के अंदर फंस गया था। पुलिस की मदद से उसको डेढ़ घंटे बाद निकाला गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल की हालत इतनी नाजुक बताई जा रही है कि वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों को कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत कार्य के दौरान यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया। करीब एक घंटे बाद मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कराया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। 20 अप्रैल को एक मृतक की शादी बताया जा रहा है कि सभी लोग खेतीबाड़ी का काम करते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। मृतक संजय की शादी हो चुकी थी। उनकी पत्नी पिंकी और पांच साल के बेटे अवजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में उनका छोटा भाई शैलेन्द्र और बहन कल्पना भी हैं। अरुण (25) सात भाई-बहनों में छठे नंबर पर थे। उनकी 20 अप्रैल को शादी थी। परिवार में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं 19 वर्षीय ऋषभ घायल अनिल का करीबी दोस्त था। दोस्ती निभाने के लिए वह अनिल के साथ कार देखने जा रहा था। चार भाई-बहनों में ऋषभ दूसरे नंबर पर था। अचानक हुए इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक झटके में छीन लीं। हादसे की जांच शुरू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। बस चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। एक बार फिर इस हादसे ने हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की अपील है कि वाहन चालक सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नेवी का लांस नायक पाकिस्तान का जासूस निकला:UP ATS ने आगरा से दबोचा UP ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम में हंगामा:महिला की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, गोरक्षा अभियान का होगा शंखनाद
    Next Article
    सदर विधायक प्रदीप चौधरी का किचन VIDEO:अपने लिए खाना बनाते दिखे, लोग कर रहे सादगी की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment