Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम में हंगामा:महिला की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, गोरक्षा अभियान का होगा शंखनाद

    12 hours ago

    1

    0

    ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद करेंगे। उन्होंने सुबह चल मंदिर (गाड़ी में बनाया गया मंदिर) पूजा-अर्चना की। उसके बाद आशियाना स्थित स्मृति उपवन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोपहर 2 बजे यहां पर गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके पहले एक महिला उनसे मिलकर बात करने की जिद करने लगी। संधु-संतों ने पुलिसकर्मियों से उसे हटाने के लिए कहा। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। उसने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। शंकराचार्य ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- मैं कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर ठहरा था। दोपहर में कार्यक्रम स्थल पर आना था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने पहुंचने लगे। इस वजह से मैं सुबह की कार्यक्रम स्थल पर आ गया। बता दें कि शंकराचार्य ने 6 मार्च को वाराणसी से यात्रा शुरू की थी। मंगलवार शाम को लखनऊ पहुंचे थे। यहां तीन दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम एक ही दिन में समेट दिया गया है। वे आज लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल, गुरुवार सुबह की फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। देखिए 3 तस्वीरें… शंकराचार्य की कही 5 बड़ी बातें… 1. लक्ष्य पूरा होने तक प्रयास जारी रहेंगे अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- जैसे योगी आदित्यनाथ जी ने कुछ शर्तें तय की हैं, वैसे ही हमारी भी शर्त है कि हम रुक नहीं सकते और थक नहीं सकते। जब तक हम यह नहीं कह सकते कि हम उस देश के वासी हैं, जहां गोहत्या नहीं होती। तब तक हम रुक नहीं सकते हैं। 2. योगी राज में भी धर्म के लिए जजिया कर देंगे लखनऊ प्रशासन की ‘स्थान किराया और अन्य शुल्क आयोजक स्वयं देंगे’ की शर्त पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि- खर्च भी हम कर देंगे। मुगलों के राज में जजिया कर देकर धर्म का पालन करते थे, आज योगी राज में भी जजिया कर देकर धर्म का पालन करेंगे। 3. गाय की रक्षा के लिए जितना चलना पड़े, कम है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गाय की रक्षा के लिए जितना भी चलना पड़े, कम है। लक्ष्य मिलने से पहले रास्ते की दूरी देखकर थक जाएंगे, तो लक्ष्य हासिल नहीं होगा। इसलिए जब तक लक्ष्य नहीं मिल जाता, हमें थकना नहीं है। 4. हमने किसी पार्टी को न्योता नहीं दिया हिंदू और गो-भक्त हर पार्टी में हैं। हमने तो किसी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया है। आप आएं, मना कौन करता है? अगर गोमाता के लिए आना है, तो शंकराचार्य जी के साथ सुर में सुर मिलाइए। 5. सच्चा हिंदू समय निकालकर आएगा अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- हमारी किसी से कोई बातचीत नहीं है। हम तो पहले ही कह चुके हैं कि जो सच्चा हिंदू होगा, वह समय निकालकर आएगा। जो नहीं आ सकेगा, वह जहां है, वहीं से शंख बजाएगा। सम्मिलित सभा है। यह सब कल ही पता चलेगा। --------------- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत, रात 3 बजे से लाइनें लगी:योगी का आदेश- कालाबजारी की या अफवाह फैलाई तो बख्शेंगे नहीं
    Next Article
    होंडा सिटी खरीदने जा रहे युवक-भांजे-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में रॉन्ग साइड बस ने कार में मारी टक्कर, एक की 20 अप्रैल को शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment