Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंडन नदी किनारे मजार विवाद पर प्रदर्शन:हिंदू रक्षा दल ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में हिंडन नदी किनारे एक मजार को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मजार को अवैध बताया और इसे हटाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो वे स्वयं कदम उठाएंगे। हिंदू रक्षा दल के रविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि यह मजार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इसे मकान की तरह रंग-रोगन कर स्थायी ढांचा बना दिया गया है। रविंदर सिंह ने दावा किया कि हिंडन नदी के एक किलोमीटर के दायरे में ऐसी 5 से 6 मजारें मौजूद हैं, जिनकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौधरी ने यह भी कहा कि जब तक इन मजारों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका संगठन शांत नहीं बैठेगा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं भी अवैध निर्माण पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या से पहले बॉबी ने करीबी से की थी बात:एसटीएफ दो संदिग्धों के बेहद करीब, कचहरी आते समय हुई थी हत्या
    Next Article
    मऊ में जीजा साली को लेकर फरार:कोर्ट मैरिज से पहले हाईवे पर पकड़ा गया, साली खेतों के रास्ते भागी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment