Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या से पहले बॉबी ने करीबी से की थी बात:एसटीएफ दो संदिग्धों के बेहद करीब, कचहरी आते समय हुई थी हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शोएब उर्फ बॉबी हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। 13 फरवरी की दोपहर करीब सवा एक बजे हुई इस वारदात ने जिले में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्या से ठीक पहले बॉबी ने मोबाइल फोन पर किसी करीबी व्यक्ति से बात की थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण के बाद शक की सुई अब उसके करीबियों की ओर घूम रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय बॉबी लखनऊ से अकेले कार चलाकर बाराबंकी कचहरी आ रहा था। तभी शूटरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मामले की जांच में जिले की पांच पुलिस टीमें जुटी हैं। इसके साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी सक्रिय है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ दो संदिग्धों के बेहद करीब पहुंच चुकी है, हालांकि अधिकारी इस बारे में अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस टीमों को सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित वाहनों की तलाश में लखनऊ और सुलतानपुर भेजा गया है। शूटरों के आने-जाने के रास्ते की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बॉबी के चालक खुर्शीद सहित करीब 12 लोगों से पूछताछ की है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पूर्व में बॉबी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी जांच में सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में फाल्गुन अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब:5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, कामदगिरी की परिक्रमा की
    Next Article
    हिंडन नदी किनारे मजार विवाद पर प्रदर्शन:हिंदू रक्षा दल ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment