Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंडन नदी पर बनने वाला छह लेन का पुल तैयार:200 मीटर लंबा है, नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाना होगा आसान

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-146 से ग्रेटर नोएडा के एलजी गोलचक्कर को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। हिंडन नदी पर बनने वाला छह लेन का पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब नोएडा प्राधिकरण पुल से जुड़ने वाली एप्रोच रोड का काम 15 जून तक पूरा करने की तैयारी में है। यह परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। वर्तमान में जहां लोगों को एक घंटे तक का समय लगता है, वहीं नया मार्ग शुरू होने पर यह दूरी करीब 12 मिनट में तय की जा सकेगी। 2019 में शुरू हुआ था पुल निर्माण सेक्टर-146 के सामने हिंडन नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। बीच में विभिन्न कारणों से काम रुक गया था, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दोबारा निर्माण शुरू किया गया। यूपी सेतु निगम की ओर से बनाए गए इस पुल की लंबाई करीब 200 मीटर है और इसे छह लेन का बनाया गया है। अब पुल के साथ रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी सेतु निगम द्वारा किया जाएगा। नोएडा की ओर 90% काम पूरा हिंडन पुल से सेक्टर-145 की 45 मीटर चौड़ी सड़क तक 810 मीटर लंबी एप्रोच रोड का निर्माण नोएडा प्राधिकरण करा रहा है। यह काम 10 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस हिस्से पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण बना रोड़ा हालांकि पुल और नोएडा की ओर का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा की तरफ कुछ जमीन अधिग्रहण संबंधी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। नॉलेज पार्क-3 से हिंडन पुल तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है, जिसका लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार हिंडन पुल और पुस्ता के बीच कुछ खसरा नंबर की जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका है, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिसंबर तक इस हिस्से का काम पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। अंडरपास से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे इस लिंक रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सेक्टर-146 में अंडरपास बनाया जा रहा है। अंडरपास के जरिए वाहन सीधे नए लिंक रोड पर पहुंच सकेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद दोनों शहरों के बीच यातायात का दबाव कम होगा और लोगों का समय भी बचेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी से मिली राहत:किसानों के लिए मूंग फसल पर चिंता, खरीफ को फायदा, सुबह होते ही निकली तेज़ धूप
    Next Article
    अमेठी में सड़क हादसे रोकने को पुलिस की नाइट चेकिंग:गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर से ड्राइवरों की जांच, कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment