Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी से मिली राहत:किसानों के लिए मूंग फसल पर चिंता, खरीफ को फायदा, सुबह होते ही निकली तेज़ धूप

    3 hours ago

    1

    0

    जिले में रविवार देर रात तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रात के समय काफी राहत मिली। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ठंडा हो गया। हालांकि, सोमवार सुबह तेज धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। रात में चली तेज हवाओं का असर जिले के कई क्षेत्रों में देखने को मिला। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं, जबकि विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। तेज हवा के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटी रहीं और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए गए। कुछ इलाकों में लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई दे रहा है। किसानों के लिए संभावित बारिश फायदे और नुकसान दोनों लेकर आ सकती है। खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल के लिए बारिश चिंता का कारण बनी हुई है। यदि तेज बारिश होती है, तो फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उत्पादन में भी कमी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर, जिन किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी करनी है, उनके लिए बारिश लाभदायक साबित हो सकती है। बारिश होने पर खेतों में पलेवा करने की आवश्यकता कम पड़ेगी, जिससे किसानों का समय और लागत दोनों बचेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आज भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकने तथा बिजली के खंभों और पेड़ों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। मौसम के बदलते रुख पर प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन महीने में दालमंडी सड़क पब्लिक को सौंपने की तैयारी:चौड़ीकरण में तेजी, अब तक बांटा जा चुका 51 करोड़ मुआवजा, 126 मकान ढहाए
    Next Article
    हिंडन नदी पर बनने वाला छह लेन का पुल तैयार:200 मीटर लंबा है, नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाना होगा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment